शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैर्न इंडिया (Cairn India) देगी अपने शुद्ध लाभ का हिस्सा

खबरों के अनुसार कैर्न इंडिया (Cairn India) अपने शुद्ध लाभ के 1% हिस्से का भुगतान अपने कर्मियों को करेगी।

कंपनी यह हिस्सा बतौर कमीशन अपने 8 निदेशकों को उनकी आय के अलावा देगी। इन 8 में से 7 निदेशक गैर-कार्यकारी और इन 7 में से 4 स्वतंत्र निदेशक हैं। कंपनी की 18 अगस्त 2011 को हुई सालाना आम बैठक में गैर-कार्यकारी निदेशकों को 5 साल तक शुद्ध लाभ के 1% हिस्से का भुगतान करने का फैसला किया गया था।
बीएसई में कैर्न इंडिया का शेयर गुरुवार के 146.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 144.30 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 0.40 रुपये या 0.27% की गिरावट के साथ 146.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख