शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) करेगा ट्रेडमार्क की नीलामी

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स के ट्रेडमार्क की नीलामी करेगा।

बैंक 24 जून को होने वाली इस नीलामी से 2013 के बाद से अपने दूसरे प्रयास के जरिये “इरादतन चूककर्ता” डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स पर अपने बकाया लगभग 444 करोड़ रुपये वसूलेगा। बैंक ने 23 जून तक चार खिताब ट्रेडमार्कों के लिए बोलियाँ आमंत्रित की हैं। इनमें डेक्कन क्रॉनिकल, आंध्र भूमि (तेलुगु दैनिक), एशियन एज और बिजनेस क्रॉनिकल शामिल हैं, जिनकी आरक्षित कीमतें क्रमश: 120 करोड़ रुपये, 3.5 करोड़ रुपये, 18 करोड़ रुपये और 3 करोड़ रुपये हैं।
बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर गुरुवार के 67.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 68.00 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे बैंक का शेयर 0.40 रुपये या 0.59% की मजबूती के साथ 67.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!