शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केसीपी (KCP) बढ़ायेगी सीमेंट उत्पादन, शेयर में बढ़त

केसीपी (KCP) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी अपने सीमेंट उत्पादन का विस्तार करेगी।

कंपनी आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के मुक्त्याला में स्थित अपने सीमेंट संयंत्र की उत्पादन क्षमता 1.8 एमटीपीए से बढ़ा कर 3.5 एमटीपीए करेगी। इसके लिए कंपनी करीब 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
बीएसई में केसीपी का शेयर गुरुवार के 87.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 90.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 4.50 रुपये या 5.15% की मजबूती के साथ 91.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!