शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सदभाव इन्फ्रास्ट्रक्चर (Sadbhav Infrastructure) की सहायक कंपनी को मिला प्रमाण पत्र

सदभाव इन्फ्रास्ट्रक्चर (Sadbhav Infrastructure) ने बीएसई को जानकारी दी है कि इसकी सहायक कंपनी भीलवाड़ा-राजसमंद टोलवे को प्रमाण पत्र मिला है।

कंपनी को यह प्रमाण पत्र राजस्थान में 87.25 किमी लंबी सड़क परियोजना में से 86 किमी सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए मिला है। इसके साथ ही कंपनी ने इस परियोजना में 09 जून से टोल वसूलना भी शुरू कर दिया है। कंपनी को यह ठेका भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मिला था।
बीएसई में सदभाव इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर गुरुवार के 98.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को मजबूती के साथ 103.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 108.15 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 102.10 रुपये के स्तर तक फिसला है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 4.50 रुपये या 4.59% की मजबूती के साथ 102.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!