शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए 140 रुपये से अधिक मजबूत हुआ सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया (Solar Industries India) का शेयर

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया (Solar Industries India) के शेयर में आज 140 रुपये से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी को सिंगरेनी कोलियरीज से कुल 443.44 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। सोलर इंडस्ट्रीज को यह ठेका 1,63,911.20 मीट्रिक टन विस्फोटक की आपूर्ति के लिए मिला है, जो इसे वित्त वर्ष 2016-17 और 2017-18 में सिंगरेनी कोलियरीज को करना है।
बीएसई में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया का शेयर गुरुवार के 3,082.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 3,079.00 रुपये पर खुला। लगभग 11.30 बजे तक इसी स्तर पर रहने के बाद इसमें मजबूती का रुख शुरू हुआ। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 140.80 रुपये या 4.57% की मजबूती के साथ 3,222.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख