शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) को मिली प्रशासनिक समिति की मंजूरी

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने बीएसई को आज हुई अपने निदेशक मंडल की प्रशासनिक समिति की बैठक की जानकारी दी है।

इस बैठक में प्रशासनिक समिति ने 300 करोड़ रुपये के सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी है। कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर प्रति 10,00,000 लाख रुपये 3,000 सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।
बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार के 1,336.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,342.25 रुपये पर खुला और 1,370.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 12.85 रुपये या 0.96% की मजबूती के साथ 1,349.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!