शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिकेम लेबोरेट्रीज (Unichem Laboratories) के बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद शेयर में गिरावट

यूनिकेम लेबोरेट्रीज (Unichem Laboratories) ने अपने तिमाही और सालाना नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 9.82 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 2015-16 की आखरी तिमाही में 186.55% की बढ़त के साथ 28.14 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 64.39 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 56.17% की बढ़त के साथ 100.56 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही इसकी वार्षिक आमदनी भी 1,201.79 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,334.56 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में यूनिकेम लेबोरेट्रीज का शेयर गुरुवार के 250.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 249.00 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे कंपनी के शेयर में 3.10 रुपये या 1.24% की गिरावट के साथ 247.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख