शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) ने बीएसई को इक्विटी शेयर आवंटित करने की सूचना दी है।

कंपनी ने बताया है कि आज निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में प्रति 10 रुपये वाले 2,09,525 इक्विटी शेयर प्रति 640 रुपये कलिंक कंपनी को तरजीही आधार पर आवंटित कर दिये हैं। इसके साथ ही कंपनी की कुल चुकता पूँजी 15,25,91,700 रुपये से बढ़ कर 15,46,86,950 रुपये हो गयी है।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स का शेयर गुरुवार के 442.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 440.60 रुपये पर खुला और 452.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 1 बजे कंपनी के शेयर में 3.90 रुपये या 0.88% की बढ़त के साथ 446.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!