शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी ने बाजार में उतारी नयी दवाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस लाइफसाइंसेज (Reliance Lifesciences) ने कैंसर की दवाई बाजार में उतारी है।

यह दवाई अवेस्टिन कैंसर की दवा की पहली प्रति है। रिलायंस इस दवाई का कारोबार अपने उत्पाद नाम से ही करेगी। इसके अलावा कंपनी ने इस दवा की बिक्री के लिए प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन के साथ समझौता किया है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 971.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 973.00 रुपये पर खुला और 984.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का निचला स्तर 968.70 रुपये रहा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 1.15 रुपये या 0.12% की बढ़त के साथ 972.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख