शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) शुरू करेगी 4जी इंटरनेट सेवा

खबरों के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) अगस्त से अपनी 4जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत करेगी।

कंपनी इस सेवा को अपने दम पर पूरे भारत में चरणों में शुरू करने के साथ ही रिलायंस जियो के साथ अपने स्पेक्ट्रम बंटवारे के समझौते का धीरे-धीरे लाभ उठाएगी। पहले चरण में कंपनी दिल्ली, कोलकाता, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस सेवा की शुरुआत करेगी।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर गुरुवार के 48.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 49.00 रुपये पर खुला और 50.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का निचला स्तर 48.80 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 0.45 रुपये या 0.92% की बढ़त के साथ 49.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख