शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलम ड्रग्स (Mangalam Drugs) ने वारंटों को इक्विटी शेयरों में बदला

मंगलम ड्रग्स ऐंड ऑर्गेनिक्स (Mangalam Drugs & Organics) ने बीएसई को वारंटों को इक्विटी शेयरों में परिवर्तित करने की सूचना दी है।

कंपनी ने बचे हुए 14,50,000 वारंटों को इतने ही प्रति 10 रुपये इक्विटी शेयरों में परिवर्तित कर इन्हें प्रति 55 रुपये के अधिमूल्य पर आवंटित कर दिया है। इसके लिए कंपनी को आज निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में मंजूरी दी है।
बीएसई में मंगलम ड्रग्स ऐंड ऑर्गेनिक्स का शेयर गुरुवार के 178.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 172.20 रुपये पर खुला और 181.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसके दिन का निचला स्तर 170.00 रुपये का रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 8.75 रुपये या 4.89% की गिरावट के साथ 170.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख