शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गार्नेट कंस्ट्रक्शन (Garnet Construction) के वार्षिक लाभ और आय में बढ़त

गार्नेट कंस्ट्रक्शन (Garnet Construction) ने अपने सालाना नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 2.15 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी केवल 0.72 करोड़ रुपये का लाभ में रही थी। इसके अलावा कंपनी की आमदनी भी 61.93% की बढ़त के साथ 46.25 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आमदनी 28.56 करोड़ रुपये थी।
शुक्रवार को बीएसई में गार्नेट कंस्ट्रक्शन का शेयर 0.40 रुपये या 3.10% की गिरावट के साथ 12.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 17.92 रुपये और निचला स्तर 10.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!