शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) : लैंको ग्रुप के साथ वार्ता में नहीं

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने कहा है कि कंपनी लैंको ग्रुप के साथ किसी भी प्रकार के सौदे को लेकर वार्ता नहीं कर रही है।

दरअसल एक खबरिया चैनल पर एक खबर में बताया गया था कि लैंको ग्रुप ने 45,000 करोड़ रुपये मूल्य की पावर परियोजनाओं को बेचने के लिए 4 कंपनियों को चुना है, जिनमें जेएसडब्ल्यू एनर्जी भी शामिल है और कंपनी के साथ वार्ता कर रही है। इस खबर के बाद बीएसई ने इस कथित सौदे को लेकर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था, जिसके जवाब में कंपनी ने इस खबर को बेबुनियाद बताया है।
शुक्रवार को बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर में मजबूती का रुख रहा। गिरावट के साथ खुलने के बाद कंपनी का शेयर 1.75 रुपये या 2.23% की बढ़त के साथ 80.10 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 109.65 रुपये और निचला स्तर 59.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख