शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

11 जुलाई को होगी डॉ रेड्डीज (Dr. Reddys) की सुनवाई

दिल्ली उच्च न्यायाल्य में दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr. Reddys) की याचिका पर 11 जुलाई को सुनवायी होगी।

कंपनी ने केन्द्र सरकार के दवा मूल्य निर्धारण के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायाल्य का रुख किया है। डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने अदालत को बताया कि कंपनी को कीमत में कमी के कारण अधिसूचना के तहत इसकी दवाओं के उत्पादन को रोकने के लिए मजबूर किया गया था। न्यायाल्य ने कंपनी को कोई भी अंतरिम राहत दिये बिना 11 जुलाई को मामले की सुनवाई का आदेश दिया है।
डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज का शेयर शुक्रवार को बीएसई में गिरावट के साथ बंद हुआ। एक समय सत्र के दौरान यह 3,091.20 रुपये के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था। गिरावट के साथ खुलने के बाद कंपनी का शेयर 6.85 रुपये या 0.22% की गिरावट के साथ 3,064.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 4,382.95 रुपये और निचला स्तर 2,750.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख