शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विसा स्टील (Visa Steel) लेगी शेयरधारकों की मंजूरी

विसा स्टील (Visa Steel) अपने एक साझे उद्यम के विलय के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।

कंपनी डाक पत्रों द्वारा शेयरधारकों से अपने साझे उद्यम विसा बाओ के विलय के लिए यह मंजूरी लेगी। इस डाक मत का नतीजा अगले महीने आने की उम्मीद है। विसा बाओ विसा स्टील और चीन की बाओस्टील की साझा उद्यम कंपनी है, जिसमें इसकी 65% हिस्सेदारी है।
विसा स्टील का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 20% की जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ। मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद कंपनी का शेयर 2.73 रुपये या 20% की मजबूती के साथ 16.38 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 21.50 रुपये और निचला स्तर 12.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख