शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) की सहायक कंपनी ने किया डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के साथ समझौता

खबरों के अनुसार इन्फोसिस (Infosys) की अमेरिका आधारित सहायक कंपनी इन्फोसिस पब्लिक सर्विसेज ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया मानव सेवा विभाग के साथ समझौता किया है।

इन दोनों की साझी परियोजना डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया एक्सेस सिस्टम के तहत जिले की जटिल पात्रता और खाद्य सहायता नामांकन प्रणाली, नकद सहायता और अन्य सामाजिक सेवाओं के लाभ कार्यक्रमों का आधुनिकीकरण किया जायेगा।
इन्फोसिस का शेयर शुक्रवार को बीएसई में गिरावट के साथ खुलने के बाद 4.65 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 1,180.80 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 1,190.00 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,178.00 रुपये और निचला स्तर 932.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!