शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट टेक्नोलॉजी की जगह लेगी मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries)

बीएसई ने घोषणा की है कि बुधवार से एसऐंडपी बीएसई 500 में मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) स्टरलाइट टेक्नोलॉजी की जगह लेगी।

स्टरलाइट टेक्नोलॉजी को इसके अलगाव के कारण एसऐंडपी बीएसई ऑल कैप, इंडस्ट्रियल्स, स्मॉल कैप, मिड स्मॉल कैप और कैपिटल गुड्स में से हटा दिया जायेगा।
मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 8.00 रुपये की बढ़त के साथ खुलने के बाद 1.80 रुपये या 0.15% चढ़ कर 1,171.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,201.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 1,162.15 रुपये तक गिरा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,249.00 रुपये और निचला स्तर 475.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख