शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने किया स्पेन के बैंक के साथ समझौता

खबरों के अनुसार देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने स्पेन के कैक्सा बैंक के साथ समझौता किया है।

विभिन्न परियोजनाओं की मदद से दोनों बैंकों के बीच सहयोग व्यापार बढ़ाने के लिए दोनों बैंकों के बीच यह समझौता किया गया है। कैक्सा बैंक बाजार हिस्सेदारी के अनुसार स्पेन का सबसे प्रमुख और बाजार पूंजीकरण की दृष्टि से यूरोजोन का सबसे बड़ा बैंक है। इस समझौते से दोनों बैंकों के ग्राहक विदेशों में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए विशाल संयुक्त नेटवर्क का उपयोग करने में सक्षम होंगे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 3.80 रुपये या 1.81% की गिरावट के साथ 206.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 211.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 205.50 रुपये तक गिरा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 291.85 रुपये और निचला स्तर 148.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!