शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) करेगी गैर-परवर्तनीय डिबेंचर जारी

एचडीएफसी (HDFC) ने कहा है कि कंपनी सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।

कंपनी इन डिबेंचरों से मिलने वाले 1,000 करोड़ रुपये को कारोबार और कंपनी के लंबी अवधि वाले संसाधनों की वृद्धि में इस्तेमाल करेगी। गैर-परवर्तनीय डिबेंचरों को 15 जून को जारी किया जायेगा और इसी दिन इस प्रक्रिया को बंद कर दिया जायेगा।
एचडीएफसी का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 7.60 रुपये या 0.61% की गिरावट के साथ 1,230.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,251.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 1,228.55 रुपये तक गिरा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 1,370.80 रुपये और निचला स्तर 1,012.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!