शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नयी स्क्रीनों के लिए पीवीआर (PVR) का 250 करोड़ रुपये का ऐलान

पीवीआर (PVR) ने नयी स्क्रीनों के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में 250 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की घोषणी की है।

साथ ही इस पूँजीगत व्यय से कंपनी मौजूदा स्क्रीनों का नवीनीकरण भी करेगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 में अभी तक 8 नयी स्क्रीनों की शुरुआत की है और इसका लक्ष्य इस वित्त वर्ष के अंत तक लगभग 65 नयी स्क्रीनों के साथ कुल 610 स्क्रीनें करना है। इस समय कुल 47 शहरों में डीटी सिनेमा सहित कंपनी की कुल 553 स्क्रीनें हैं।
बीएसई में पीवीआर का शेयर शुक्रवार के 935.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 944.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 7.75 रुपये या 0.83% की बढ़त के साथ 943.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 954.55 रुपये और निचला स्तर 616.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख