शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने दोबारा शुरू किया उत्पादन

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने एक सप्ताह तक रख-रखाव के कारण बंद रखने के बाद मानेसर और गुड़गाँव के संयंत्रों में एक बार फिर से उत्पादन शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि कंपनी की आपूर्तिकर्ता सुब्रोस के मानेसर स्थित संयंत्र में 29 मई को आग लग जाने का प्रभाव मारुति के उत्पादन पर पड़ा था। कंपनी ने कहा है कि सभी संबंधित पक्षों द्वारा किए गए जोरदार प्रयासों के कारण इन संयंत्रों में बिना किसी परेशानी के उत्पादन शुरू कर दिया गया है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर शुक्रवार के 4,117.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 4,093.90 रुपये पर खुला है। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 37.65 रुपये या 0.91% की गिरावट के साथ 4,079.95 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 4,789.00 रुपये और निचला स्तर 3,202.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख