शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बारट्रोनिक्स इंडिया (Bartronics India) के शेयर में 19.95% की शानदार उछाल

बारट्रोनिक्स इंडिया (Bartronics India) का शेयर आज 19.95% मजबूत हुआ है।

कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं, जिसमें इसके तिमाही और सालाना घाटे में गिरावट हुई है। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 112.44 करोड़ रुपये और 22.52 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसकी तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी चौथी तिमाही में 33.17 करोड़ रुपये और 5.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा कंपनी की सालाना आमदनी भी 108.17 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 109.95 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में बारट्रोनिक्स इंडिया का शेयर शुक्रवार के 8.62 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 8.55 रुपये पर खुला। करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 1.72 रुपये या 19.95% की बढ़त के साथ 10.34 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 15.01 रुपये और निचला स्तर 7.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख