शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने किये डिबेंचर जारी

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा गठित डिबेंचर समिति ने आज हुई अपनी बैठक में गैर परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दे दी है।

इसके बाद कंपनी 12 करोड़ रुपये मूल्य के गैर परिवर्तनीय डिबेंचर प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर जारी करेगी।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर शुक्रवार के 555.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 550.00 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 12.75 रुपये या 2.29% की गिरावट के साथ 543.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 578.00 रुपये और निचला स्तर 320.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख