शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैवेल्स इंडिया (Havells India) बाजार में उतार रही है नया उत्पाद

हैवेल्स इंडिया (Havells India) एक नया सौर उत्पाद बाजार में उतार रही है।

कंपनी सौर विद्युत उत्पादन प्रणालियों, होम प्रकाश किट, सौर पंप, सोलर स्ट्रीट लाइट आदि सहित एक सौर समाधान को बाजार में उतार रही है। इस उत्पाद का निर्माण नीमराना में किया जायेगा और पूरे भारत में चरणों में मौजूदा महीने से पहुँचाया जायेगा।
बीएसई में हैवेल्स इंडिया का शेयर सोमवार के 358.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 361.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे यह 1.50 रुपये या 0.25% की मामूली बढ़त के 359.90 साथ रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 378.00 रुपये और निचला स्तर 235.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख