शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2015-16 में ओमैक्स (Omaxe) की बिक्री बढ़ी

खबरों के अनुसार वित्त वर्ष 2015-16 में ओमैक्स (Omaxe) की बिक्री में 11% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2014-15 में 1,491 करोड़ रुपये की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 में 1,648 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों की बिक्री की। इसमें 1,264 करोड़ रुपये की आवासीय और 384 करोड़ रुपये की व्यावसायिक संपत्ति शामिल हैं। मात्रा के आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी ने 14% की बढ़त के साथ लगभग 49 लाख वर्ग फुट की बिक्री की।
बीएसई में ओमैक्स का शेयर सोमवार के 152.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 152.90 रुपये पर खुला है। करीब 1 बजे यह 1.90 रुपये या 1.25% की बढ़त के साथ 154.40 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 157.10 रुपये और निचला स्तर 130.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!