शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) को मिला दो देशों में पेटेंट

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) को हॉंगकॉंग और कनाडा पेटेंट मिला है।

कंपनी को यह पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए नए रासायनिक संस्थाओं के लिए मिला है। कंपनी को कनाडा में मिला पेटेंट 2032 और हॉंगकॉंग में मिला पेटेंट 2030 तक वैध रहेगा। इसके साथ ही कंपनी को कनाडा में मिले पेटेंटों की संख्या 23 और हॉंगकॉंग में मिले पेटेंटों की संख्या 20 हो गयी है।
बीएसई में सुवेन लाइफ साइंसेज का शेयर सोमवार को 207.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था, जिसकी तुलना में यह आज बढ़त के साथ 209.00 पर खुला। 10.30 बजे तक एक दायरें में कारोबार करते रहने के बाद इसमें तेजी से मजबूती आयी और 214.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे यह 3.55 रुपये या 1.71% की बढ़त के साथ 210.85 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 308.70 रुपये और निचला स्तर 144.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख