शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए गिरा केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) का शेयर

आज केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) के शेयर में गिरावट देखने को मिली है और यह लाल रेखा से नीचे ही रहा है।

दरअसल अमेरिका की कोपार्ट ने बिना कोई कारण बताये केपीआईटी की सहायक कंपनी स्पार्टा कंसल्टिंग के साथ समझौता तोड़ लिया है। स्पार्टा ने कोपार्ट के खिलाफ समझौता तोड़ने, वचन विबंध और अन्यायपूर्ण संवर्धन की क्षति के लिए केस दायर किया है। इसके अलावा कंपनी ने दोबरा बहाली और कानूनी खर्च की भी माँग की है।
बीएसई में केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर सोमवार को 189.40 रुपये पर बंद होकर आज गिरावट के साथ 175.00 रुपये पर खुला और 182.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 10.25 रुपये या 5.41 की गिरावट के साथ 179.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 190.70 रुपये तक चढ़ा और 85.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख