शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) ने बदला नाम

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने अपना बदल दिया है।

कंपनी ने भारत सरकार के कारपोरेट मामलों के मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अपना नाम बदल कर भारत फाइनेंशियल इन्क्लुजन कर लिया है। कंपनी का नया नाम 13 जून के प्रभाव से लागू हो गया है।
बीएसई में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस का शेयर सोमवार को 668.45 रुपये पर बंद होकर आज गिरावट के साथ 666.05 रुपये पर खुला और 674.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.40 रुपये या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 668.85 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 695.60 रुपये तक चढ़ा और 369.45 रुपये के निचले स्तर फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!