शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए आईसीआरए (ICRA) की सहायक कंपनी को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

आईसीआरए (ICRA) ने बताया है कि इसकी सहायक कंपनी आईसीआरए टेक्नो एनालिटिक्स को अपने निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी लाभांश के भुगतान के लिए मिली है। कंपनी प्रति 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों पर 4.50 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का भुगतान करेगी। आईसीआरए टेक्नो का लाभांश वितरण कर सहित लाभांश भुगतान 11.62 करोड़ रुपये है।
आईसीआरए के शेयर में आज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आईसीआरए का शेयर सोमवार के 4,210.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 4,211.00 रुपये के स्तर पर खुल कर अंत में 18.50 रुपये या 0.44% की गिरावट के साथ 4,191.70 रुपये पर बंद हुआ, जो कि इसका पिछले 7 दिनों की अवधि का निचला स्तर भी है। (शेयर मंथन, 14 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख