शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थेमिस मेडिकेयर (Themis Medicare) के निदेशक मंडल की बैठक 17 जून को

थेमिस मेडिकेयर (Themis Medicare) ने कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 17 जून को होगी, जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए जायेंगे।

इस बैठक में गैर प्रवर्तकों को तरजीही आधार पर प्रति 10 रुपये वाले 5 लाख इक्विटी शेयर प्रति 500 रुपये और कंपनी के प्रवर्तकों को तरजीही आधार पर ही प्रति 500 रुपये 1,25,000 परिवर्तनीय वारंट आवंटित करने पर फैसला किया जायेगा। इन शेयरों और वारंटों को सेबी (पूंजी और प्रकटीकरण आवश्यकताओं की निर्गम) विनियमावली, 2009 के तहत आवंटित किया जायेगा।
थेमिस मेडिकेयर के शेयर में आज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में थेमिस मेडिकेयर का शेयर सोमवार के 593.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 591.45 रुपये के स्तर पर खुला और अंत में 22.40 रुपये या 3.78% की गिरावट के साथ 570.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख