शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर (Crompton Grieves Consumer) के शेयर बिके

खबरों के अनुसार क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर (Crompton Grieves Consumer) के 168 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बिक गये हैं।

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड्स ने कंपनी में अपनी 2.01% हिस्सेदारी घटा कर 7.20% करते हुए इसके 1.27 करोड़ शेयरों की 132.65 रुपये प्रति शेयर खुले बाजार में बिकवाली की है। इस सौदे के बाद एचडीएफसी म्यूचुअल फंड्स के पास क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर के 5.78 करोड़ शेयरों से घट कर 4.51 करोड़ शेयर रह गये हैं।
बीएसई में क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर का शेयर मंगलवार के 133.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 135.00 रुपये पर खुला है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 150.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 126.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख