शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उच्च न्यायालय के फैसले से इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Emami Infrastructure) का शेयर 20% उछला

कोलकाता उच्च न्यायालय के फैसले के बाद इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Emami Infrastructure) के शेयर में शानदार उछाल आयी है।

न्यायालय ने इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर को इमामी रियल्टी और इमामी रैन्बो के इसके साथ विलय की मंजूरी दे दी है। इमामी रियल्टी और इमामी रैन्बो दोनों इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर की ही सहायक कंपनियाँ हैं। समामेलन कंपनी रजिस्ट्रार को उच्च न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि दाखिल करने पर प्रभावी हो जाएगा।
बीएसई में इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर मंगलवार के 41.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 43.50 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 8.35 रुपये या 20% की जोरदार बढ़त के साथ 50.10 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 53.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 30.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!