शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने जारी की इरादतन चूककर्ताओं की सूची

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने मार्च 2016 तक के इरादतन चूककर्ताओं की सूची जारी की है।

कंपनी ने इस सूची में 913 लोगों के नाम बताये हैं, जिन पर 11,486.15 करोड़ रुपये का कर्जा है। कंपनी ने इससे पहले फरवरी में एक ऐसी ही सूची जारी की थी, जिसके बाद 9 और इरादतन चूककर्ता बढ़े, जो कि बैंक के 616 करोड़ रुपये के ऋणी हैं।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर मंगलवार के 89.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 91.40 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी के शेयर में 0.90 रुपये या 1.01% की बढ़त के साथ 90.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 180.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 69.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!