शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) घोटाले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

सीबीआई ने सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के 1,000 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक सहित पाँच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

इस संदर्भ में सीबीआई ने मार्च में मामला दर्ज किया था। यह मामला फर्जी चेक, ऋण पत्र और एलआईसी पॉलिसी का इस्तेमाल कर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का है। सीबीआई ने कहा है कि भारतीय दंड संहिता की आपराधिक साजिश और फर्जी दस्तावेजों का वास्तविक रूप में उपयोग करके धोखाधड़ी करने से संबंधित विभिन्न धाराओं तहत चार्जशीट दाखिल की गयी है।
बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर लाल रेखा के आसपास ही कारोबार कर रहा है। इसका शेयर मंगलवार के 67.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 67.60 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे बैंक के शेयर में 0.25 रुपये या 0.37% की गिरावट के साथ 67.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख