शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल्स्टॉम टीऐंडडी इंडिया (Alstom T&D India) को मिले 202.5 करोड़ रुपये के ठेके

एल्स्टॉम टीऐंडडी इंडिया (Alstom T&D India) को पावर ग्रिड से कुल 202.5 करोड़ रुपये मूल्य के 2 ठेके मिले हैं।

119.7 करोड़ रुपये मूल्य के पहले ठेके के अंतर्गत कंपनी मध्य प्रदेश के रीवा में 400/200 केवी एआईएस सबस्टेशन की स्थापना करने के अलावा तीन 500 एमवीए पावर ट्रांस्फॉरमर्स और एक 125 एमवीएआर शंट रिएक्टर की आपूर्ति करेगी। साथ ही 82.8 करोड़ रुपये के दूसरे ठेके के तहत मध्य प्रदंश में एएमवीआर गदरवारा भाग (ए) पारेषण प्रणाली परियोजना के भाग के रूप में 18 शंट रिएक्टरों की स्थापना, जाँच और शुरू करेगा।

बीएसई में एल्स्टॉम टीएंडी इंडिया का शेयर मंगलवार के 369.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 373.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयर में 0.45 रुपये या 0.12% की मामूली गिरावट के साथ 360.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 607.05 रुपये और निचला स्तर 325.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!