शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

संगम इंडिया (Sangam India) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

संगम इंडिया (Sangam India) ने बीएसई को एक नयी सहायक कंपनी शुरू करने की जानकारी दी है।

एक करोड़ रुपये की अधिकृत पूँजी और 5 लाख रुपये की चुकता पूँजी वाली इस कंपनी का नाम संगम लाइफस्टाइल वेंचर्स है। संगम इंडिया ने मुख्यत: उत्पादन, आयात, निर्यात और थोक बिक्री के लिए इस कंपनी की शुरुआत की है।
बीएसई में संगम इंडिया का शेयर मंगलवार के 272.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 263.00 रुपये पर खुला। कमजोरी के साथ खुलने के बावजूद यह 280.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 2.45 रुपये या 0.90% की मजबूती के साथ 275.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 324.00 रुपये और निचला स्तर 119.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख