शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को मिली मंजूरी

दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी माइनोक्लाइन हाइड्रोक्लोराइड ओरल दवा के लिए मिली है। इस दवा का उपयोग अलग-अलग तरह के बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर मंगलवार के 750.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को 755 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 755 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 740.85 रुपये फिसला। दोपहर करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर 7.10 रुपये या 0.95% की गिरावट के साथ 743 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!