शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्ष्मी प्रीसिशन (Lakshmi Precision) को तिमाही आधार पर लाभ

लक्ष्मी प्रीसिशन (Lakshmi Precision) ने अपने तिमाही व वार्षिक नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 3.89 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 2.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। मगर पिछले वर्ष हुए 0.38 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 9.56 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा कंपनी की तिमाही आमदनी 102.39 करोड़ रुपये से घट कर 62.74 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 373.93 करोड़ रुपये से घट कर 309.91 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में लक्ष्मी प्रीसिशन का शेयर मंगलवार के 38.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 39.60 रुपये पर खुला और करीब 1 बजे तक यह बिना बदलाव के इसी स्तर पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 64.00 रुपये और निचला स्तर 28.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख