शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूपीएल (UPL) ने खरीदी वैदर रिस्क में हिस्सेदारी

यूपीएल (UPL) ने बीएसई को वैदर रिस्क में हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी है।

कंपनी ने वैदर रिस्क मैनेजमेंट सर्विसेज के 37,681 इक्विटी शेयर या 26% हिस्सेदारी खरीदी है। सौदे से जुड़ी सभी औपचारिकताएँ 90 दिनों के भीतर पूरी की जायेंगी।
बीएसई में यूपीएल का शेयर मंगलवार के 582.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 589.95 रुपये पर खुला, जो कि कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 4.05 रुपये या 0.70% की मजबूती के साथ 586.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 617.00 रुपये और निचला स्तर 342.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!