शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थिरु अरूरन (Thiru Arooran) के शेयर 9.97% उछले

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई में थिरु अरूरन शुगर्स के शेयर में बुधवार सुबह से तेजी है।

कंपनी के शेयर मंगलवार के 98.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 105.10 रुपये पर खुला। कोराबर के दौरान यह 108.05 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 105.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर 9.80 रुपये या 9.97% की बढ़त के साथ 108.05 रुपये पर चल रहा है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की। वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 47.31% बढ़ कर 27.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी को 18.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस अवधि में कंपनी की आय 42.5% घट कर 51.7 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 90 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा 15 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख