शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रिकॉल (Pricol) ने बेची सहायक कंपनी

प्रिकॉल (Pricol) ने बताया है कि इसने अपनी सहायक कंपनी इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स की 100% हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स की 100% हिस्सेदारी 2.78 करोड़ रुपये में बेची है। इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जो कि भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत है।
बीएसई में प्रिकॉल का शेयर मंगलवार के 76.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 76.80 रुपये पर खुला और 78.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 0.50 रुपये या 0.65% की बढ़त के साथ 76.85 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 79.90 रुपये और निचला स्तर 28.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख