शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) करेगी 16,82,84,309 करोड़ इक्विटी शेयर जारी

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) को कंपनी के निदेशक मंडल की उप समिति से 16,82,84,309 इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी मिल गयी है।

2 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को कंपनी 19.76 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति 21.76 रुपये मूल्य पर जिंदल स्टेनलेस हिसार को इसके कुल 3,66,18,66,570 रुपये अदा करने के लिए तरजीही आधार पर जारी करेगी। इसके बाद कंपनी की चुकता शेयर पूँजी 46,23,70,890 रुपये से बढ़ कर 79,89,39,508 रुपये हो जायेगी।
बीएसई में जिंदल स्टेनलेस का शेयर बुधवार के 15.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 16.00 रुपये पर खुला है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 33.50 रुपये तक चढ़ा और 14.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख