शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्पॉंज (Tata Sponge) ने लगायी सफलतापूर्वक बोली

टाटा स्पॉंज आयरन (Tata Sponge Iron) ने ग्रेड जी4 कोयले के लिए सफलतापूर्वक की बोली लगायी है।

कंपनी ने स्पॉंज आयरन उद्योग के लिए कोल लिंकेज की एक हाल ही में आयोजित नीलामी में कोल इंडिया से प्रतिवर्ष 24,000 टन ग्रेड जी4 कोयले के लिए बोली लगायी है। प्रतिवर्ष 24,000 टन कोयला कंपनी की वार्षिक कोयले की जरूरत के 10% से भी कम है।
बीएसई में टाटा स्पॉंज का शेयर बुधवार के 664.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 664.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में इसमें गिरावट का रुख दिख रहा है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 678.00 रुपये तक चढ़ा और 340.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख