शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फो एज (Info Edge) ने खरीदी 11.5% और 28.5% हिस्सेदारी

इन्फो एज (Info Edge) ने दो कंपनियों में अपनी सहायक कंपनी के जरिये हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने वीकेयर टेकनोलॉजीज में परिवर्तनीय तरजीही शेयरों के अधिग्रहण द्वारा 3 करोड़ रुपये के निवेश से इसकी 11.5%हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके अलावा कंपनी ने उन्नति ऑनलाइन में परिवर्तनीय तरजीही शेयरों के अधिग्रहण द्वारा 4 करोड़ रुपये के निवेश से इसकी लगभग 28.5%हिस्सेदारी खरीद ली है।
बीएसई में इन्फो एज का शेयर बुधवार के 818.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 824.20 रुपये पर खुला है। आज के शुरुआती कारोबार में ही इसमें बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 935.00 रुपये तक चढ़ा और 690.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 18.45 रुपये (2.25%) की बढ़त के साथ 837.30 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!