शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने की साझेदारी, शेयर में बढ़त

आयनॉक्स लीजर ने पेटीएम के साझेदारी की है।

कंपनी ने यह साझेदारी ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के लिए किया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ग्राहकों को सुविधा और आयनॉक्स के बुकिंग प्लेटफॉर्म का भारत में विस्तार करेगी। आयनॉक्स के सीईओ आलोक टंडन का कहना है आयनॉक्स ने हमेशा ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने का काम किया है। आज के तकनीकी ईको सिस्टम को देखते हुए यह आगे बने रहने के लिए यह जरुरी है की ऑर्डर में नयापन लाया जाए। पेटीएम के साथ साझेदारी से ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। बीएसई में आयनॉक्स के शेयर गुरुवार को हल्कि गिरावट के साथ 220.65 रुपये पर खुला। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कंपनी के शेयर 0.75 रुपये या 0.34% की बढ़त के साथ 223.50 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 169.70 रुपये रहा था। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 276.30 रुपये था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 229 रुपये तक चढ़ा था जबकि नीचे की ओर यह 214.10 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख