शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने महंगा किया पेट्रोल और डीजल

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है।

कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल के कीमत में 1.26 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। दिल्ली में अब पेट्रोल 65.60 रुपये से बढ़ कर 65.65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि डीजल 53.93 रुपये प्रति लीटर से बढ़ कर 55.19 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। यह बढ़ी हुई कीमतें कल आधी रात से लागू हो गयी हैं।
बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर बुधवार के 417.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 418.70 रुपये पर खुला और 419.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 465.40 रुपये तक चढ़ा और 345.05 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयर में 3.30 रुपये (0.79%) की गिरावट के साथ 414.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख