शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोंसेंटो इंडिया (Monsanto India) के खिलाफ शिकायतों के बाद जाँच के आदेश

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को मोंसेंटो इंडिया (Monsanto India) के खिलाफ तीन शिकायतें मिली हैं।

यह शिकायतें कावेरी सीड्स, अंकुर सीड्स और अजीत सीड्स ने बीटी कपास के कारोबार में प्रमुख स्थान के दुरुपयोग से उप-लाइसेंस समझौतों में भेदभाव की स्थिति थोपने के मामले में दर्ज करवायी हैं। इसके साथ ही भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने मामले में जाँच के आदेश दे दिये हैं। इससे पहले फरवरी में भी आयोग ने ऐसी ही 2 शिकायतें मिलने के बाद मोंसेंटो के खिलाफ जाँच के आदेश दिये थे।
बीएसई में मोंसेंटो इंडिया का शेयर बुधवार के 2,652.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 2,647.00 रुपये पर खुला और 2,691.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 3,376.55 रुपये तक चढ़ा और 1,520.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 8.65 रुपये (0.33%) की गिरावट के साथ 2,644.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख