शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) के निदेशक मंडल की कार्य समिति ने लिया बड़ा फैसला

सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin CreditCare) ने बीएसई को निदेशक मंडल की कार्य समिति द्वारा लिए गये एक बड़े फैसले की जानकारी दी है।

समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 680 डिबेंचर रेटेड, सूचीबद्ध, सुरक्षित, प्रतिदेय, हस्तांतरणीय गैर परवर्तनीय डिबेंचर जारी और आवंटित करने का फैसला किया है। कंपनी इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करेगी।
बीएसई में सैटिन क्रेडिटकेयर का शेयर बुधवार के 459.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली मजबूती के साथ 461.40 रुपये पर खुला और 470.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 489.70 रुपये तक चढ़ा और 264.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 19.85 रुपये (4.32%) की गिरावट के साथ 440.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!