शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉम्बे रेयॉन फैशंस (Bombay Rayon Fashions) ने किये इक्विटी शेयर जारी

बॉम्बे रेयॉन फैशंस (Bombay Rayon Fashions) ने शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के बाद ऋणदाताओं को सीडीआर के तहत 4.66 करोड़ शेयर जारी किये हैं।

कंपनी ने पहली किस्त में जारी किये इन शेयरों को 165.8 रुपये प्रति शेयर जारी किया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों से ऋणदाताओं को कुल 5.6 करोड़ शेयर जारी करने की अनुमति ली है।
बीएसई में बॉम्बे रेयॉन फैशंस का शेयर बुधवार के 148.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली मजबूती के साथ 150.00 रुपये पर खुला और 151.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 216.00 रुपये तक चढ़ा और 108.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.05 रुपये (2.06%) की गिरावट के साथ 145.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!