शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरियाणा फाइनेंशियल (Haryana Financial) के बेहद खराब तिमाही नतीजे, फिर भी शेयर मजबूत

हरियाणा फाइनेंशियल (Haryana Financial) ने अपने तिमाही और सालाना नतीजे घोषित कर दिये हैं, जो कि बहुत ही निषफल रहे हैं।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 51.83 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में केवल 3.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 56.68 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में 0.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में हुई क्रमश: 67.71 करोड़ रुपये और 58.70 करोड़ रुपये आमदनी की तुलना में घट कर 6.46 करोड़ रुपये और 1.25 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।
बीएसई में हरियाणा फाइनेंशियल का शेयर बुधवार के 23.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 24.65 रुपये पर खुला, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर भी है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.15 रुपये (4.89%) की बढ़त के साथ 24.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख